अयोध्या में दीवानी न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।दीप प्रज्ज्वलित के बाद शुरू हुई लोक अदालत में मुकदमों के निस्तारण का पिछला रिकॉर्ड तो जरूर तोड़ दिया गया लेकिन विद्युत संबंधी समाधान के लिए सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से आए वादकारियों को मायूसी ही हाथ लगी।जिला जज रणंजय कुमार वर्मा के अथक प्रयासों से लोक अदालत में मुकदमों के निस्तारण की संख्या हर बार बढ़ी है।इस बार के राष्ट्रीय लोक अदालत में 81 हजार से अधिक मुकदमों का निस्तारण किया गया जिसमें सबसे अधिक वर्चुअल कोर्ट द्वारा 32 हजार 436 वादों का निस्तारण किया गया।18 करोड़ से अधिक की वसूली की गई जिसमें सबसे अधिक योगदान दस करोड़ का अकेले मोटर दुर्घटना दावा अभिकरण की अदालत का रहा।