अयोध्या में सड़क दुर्घटना में घायल खरियौना गांव निवासी युवक की इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर लखनऊ में मृत्यु हो गई।रविवार को शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।गांव में शोक की लहर दौड़ गई। कुमारगंज थानाक्षेत्र के खरियौना गांव निवासी करीब 28 वर्षीय युवक शुभम दूबे उर्फ अंशू मोटरसाइकिल से साथी युवक कुलदीप निवासी गनेशपुर पूरे भुलई के साथ बुधवार की देरशाम करीब आठ बजे घर से निमंत्रण में जाने के लिए निकले थे।रात करीब उनकी मोटरसाइकिल बल्दीराय थानाक्षेत्र के बहुरावां बाजार स्थित लकेहटा पुलिया के पास दुर्घटना ग्रस्त हो गई,साथी युवक ने शुभम के भाई पंकज को फोन पर घटना की सूचना दी।सूचना पर पहुंचे भाई घायल को सीएचसी बल्दीराय ले गए जहां से प्राथमिक उपचार के पश्चात डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।वहां भी स्थिति नाजुक देख डॉक्टर ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।जहां इलाज के दौरान शनिवार की रात शुभम के सांसे थम गई।पोस्टमार्टम के पश्चात रविवार को परिजन शव लेकर खरियौना गांव पहुंचे।शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।परिजनों का रो रोकर बुरा गाल है।युवक की असमय मृत्यु से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।मृतक दो भाइयों में सबसे बड़े थे,परिवार में पत्नी अर्चना,चार वर्षीय पुत्र विराट,पिता सुभाषचंद्र दुबे है।