फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में टिन्नू और मनीष से जेल में लगभग डेढ़ घंटे हुई पूछताछ, अब रिमांड की तैयारी

अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण की विवेचना में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। बृहस्पतिवार को सुबह करीब 8:30 बजे विवेचक जिला जेल पहुंचे। वहां आरोपी रमा शंकर यादव टिन्नू और मनीष यादव से लंबी पूछताछ की गई। दोनों से मामले से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी जुटाई गई। सूत्रों के अनुसार, पूछताछ करीब डेढ़ घंटे चली। विवेचक अब दोनों आरोपियों की पुलिस कस्टडी रिमांड लेने की तैयारी में हैं और इसके लिए जल्द ही न्यायालय में अर्जी दाखिल करेंगे। इससे पहले पुलिस तीन चरणों में छह आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर चुकी है। जांच एजेंसी को उम्मीद है कि टिन्नू और मनीष से पूछताछ के बाद मामले से जुड़े कुछ और महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें