फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर लहराया नया ध्वज

Bhupendra Singh Updated Sun, 23 Aug 2026 02:34 PM IST

अयोध्या में श्रावण शुक्ल पक्ष की दशमी, रविवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर ध्वज परिवर्तन कर नवीन ध्वज का आरोहण किया गया। धार्मिक परंपरा और विधिविधान के अनुसार मंदिर के शिखर पर नया ध्वज स्थापित किया गया। नवीन ध्वज के आरोहण के दौरान श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर का भव्य स्वरूप भी देखने को मिला। ऊंचाई से लिए गए चित्रों और चलचित्रों में मंदिर परिसर की विशालता और निर्माण की भव्यता साफ दिखाई दे रही है। शिखर पर लहराता नया ध्वज रामनगरी के धार्मिक वातावरण में आकर्षण का केंद्र बना। श्रावण मास में हुए इस ध्वज परिवर्तन को मंदिर की नियमित धार्मिक परंपराओं से जोड़कर देखा जा रहा है। मंदिर परिसर के विहंगम दृश्य सामने आने के बाद श्रद्धालुओं में भी उत्सुकता देखने को मिली।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें