फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में शहीद के सम्मान में बने स्मृति द्वार पर लिखा गलत नाम, दो साल बाद भी नहीं सुधारी गलती

अयोध्या में आजादी के 78 वर्ष बाद भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान में लापरवाही की तस्वीर देखने को मिल रही है। गोसाईंगंज विधानसभा की ग्राम पंचायत टिकरी में बना स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मृति द्वार पर शहीद का नाम ही गलत अंकित कर दिया गया है। इस त्रुटि को डेढ़ से 2 वर्ष बीत जाने के बाद भी नहीं सुधारा गया है, जिससे सेनानी के परिजन और क्षेत्रीय जनता में भारी आक्रोश है। ग्राम टिकरी निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. दिलबहाल सिंह की स्मृति में विधायक अभय सिंह द्वारा क्षेत्र विकास निधि से यह स्मृति द्वार बनवाया गया था। क्षेत्र में ऐसे कई द्वार उन स्थानों पर स्थापित किए गए हैं जहां-जहां स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का निवास रहा है। लेकिन टिकरी में लगे इस द्वार पर "दिलबहाल सिंह" के स्थान पर "दिलबहार सिंह" नाम लिख दिया गया है।परिजन हरिओम सिंह के अनुसार इस संबंध में विधायक और संबंधित ठेकेदार से कई बार व्यक्तिगत अनुरोध किया गया, लेकिन उनकी बातों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। सेनानी के पौत्र सौरभ सिंह ने बताया कि द्वार लगाते समय ही ठेकेदार को इस गलती के बारे में अवगत करा दिया गया था। ठेकेदार ने आश्वासन दिया था कि बाद में नाम ठीक करवा दिया जाएगा। लेकिन आज तक कोई सुधार नहीं हुआ। परिजन क्षत्रिय संघ उपाध्यक्ष बीकापुर रमेश सिंह काका ने कहा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राष्ट्र के धरोहर हैं"एक तरफ सरकार अगस्त क्रांति और आजादी के वीर सपूतों का गुणगान कर रही है, दूसरी तरफ उन्हीं के नाम को गलत लिखकर उनका अपमान किया जा रहा है। यह उनके सम्मान के साथ खिलवाड़ है।" नाम की इस त्रुटि को लेकर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भी एतराज जताया है। पूर्व प्रधान बद्री नारायण वर्मा, सौरभ सिंह, मनीष सिंह, श्रीकृष्ण सिंह, प्रहलाद वर्मा और शिक्षक नेता शिवमूर्ति पांडेय ने संयुक्त रूप से मांग की है कि स्मृति द्वार की पट्टिका पर दर्ज गलत नाम को तुरंत हटाकर "दिलबहाल सिंह" अंकित किया जाए। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी अयोध्या से मांग की है कि वे मामले में तत्काल हस्तक्षेप करें और त्रुटिपूर्ण नाम को ठीक करवा दे।ताकि शहीद का सम्मान अक्षुण्ण बना रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें