फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में सूर्य मंदिर के शिखर पर लहराया धर्म ध्वज

पावन नगरी अयोध्या में धार्मिक उत्सवों की श्रृंखला के बीच परकोटा के सूर्य मंदिर के शिखर पर विधिवत ध्वजारोहण संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार और श्रद्धा-भक्ति के वातावरण में यह आयोजन साधु-संतों की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ, जिसने पूरे परिसर को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। आचार्यों द्वारा पूजन-अर्चन के उपरांत विधि-विधान से ध्वज स्थापित किया गया। जैसे ही शिखर पर ध्वज फहराया गया, “जय श्री राम” और सूर्य नारायण के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। इस अवसर पर महंत देवेंद्र प्रसादाचार्य, महंत वैदेही वल्लभ शरण, महंत रामशरण दास, जगद्गुरु श्री धराचार्य, मंदिर निर्माण के प्रभारी गोपाल राव, एसपी सुरक्षा बल रामाचारी दुबे सहित सैकड़ो की संख्या में संत एवं भक्त मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें