फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में सीएम योगी बोले- सनातनधर्मियों ने 500 साल तक अपनी आस्था के लिए किया संघर्ष

अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सनातनधर्मियों ने 500 वर्षों तक संघर्ष करके अपनी आस्था का फल प्राप्त किया है। लोगों ने अपना जीवन न्योछावर कर दिया और कहते रहे कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मॉरीशस के प्रधानमंत्री को अयोध्या एयरपोर्ट से विदा करने के बाद दोबारा अयोध्या धाम पहुंचे। उन्होंने जगद्गुरु रामानंदाचार्य के रामघाट स्थित हरि गोपाल धाम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुझे एक बार फिर अयोध्या धाम की पावन धरा पर नमन करने का अवसर मिला है। सीएम योगी ने कहा कि अभी मॉरीशस के प्रधानमंत्री एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्रीराम का दर्शन के लिए आए थे। दर्शन के उपरांत वह यहां से प्रस्थान किए हैं, उनके द्वारा इस बारे में जानकारी ली जा रही थी कि कितने वर्षों बाद अयोध्या में राम मंदिर का फिर से निर्माण हो पाया है, तब हमने बताया कि 500 वर्ष लग गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 500 वर्षों तक कोई एक धर्म लगातार सम-विषम परिस्थितियों में अपनी आस्था के लिए संघर्ष करें और अंततः प्राप्त करें, यह अयोध्या में आज रामलाल के भव्य मंदिर और रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम से अयोध्यावासियों ने और सनातन धर्मियों ने करके दिखाया है। ये लोग बस यही कहते थे कि रामलला हम... आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन पूज्य संतों की साधना और संघर्ष का परिणाम अयोध्या में भव्य राम मंदिर के रूप में हम सबको देखने को मिल रहा है। आज उन सभी संतो की आत्मा को शांति का अनुभव हो रहा होगा। इस दौरान जगद्गुरु राम दिनेशाचार्य ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। पुण्यतिथि समारोह में बड़ी संख्या में संत, महंत और श्रद्धालु मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें