अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राम की पैड़ी पहुंची श्रद्धालुओं और महिलाओं ने कपड़े बदलने की व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। हनुमानगढ़ी निवासी ज्योति गुप्ता ने कहा कि राम की पैड़ी पर स्नान के बाद कपड़े बदलने के लिए महिलाओं से 10 से 20 रुपये तक लिए जा रहे हैं, जो उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि धार्मिक और पर्यटन स्थल होने के नाते यहां महिलाओं के लिए स्थायी एवं सुरक्षित चेंजिंग रूम की व्यवस्था होनी चाहिए। साथ ही यह सुविधा पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध कराई जानी चाहिए, ताकि दूर-दराज से आने वाली महिला श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। ज्योति गुप्ता ने प्रशासन से मांग की कि कपड़े बदलने के नाम पर शुल्क वसूली की व्यवस्था तत्काल समाप्त की जाए। उनका कहना है कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सम्मान को ध्यान में रखते हुए महिलाओं के लिए बेहतर और मुफ्त चेंजिंग रूम की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए।