अयोध्या में डाभासेमर स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने विभिन्न तैराकी स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर वाराणसी मंडल विजेता बना। समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव की ओर से विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में मिली सफलता पर खुशी जताई।