फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में पितृ विसर्जन अमावस्या पर सरयू घाटों पर उमड़ा जनसैलाब, पितरों की स्मृति में किया तर्पण और दान

रामनगरी अयोध्या में रविवार को भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। सरयू के घाटों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पितृ विसर्जन अमावस्या के पावन अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में आस्था की डुबकी लगाई। अपने पितरों की स्मृति में लोगों ने तर्पण और दान कर पुण्य अर्जित किया। भोर में 4.00 बजे से ही घाटों पर श्रद्धालु जुटने लगे। सरयू किनारे गूंजते मंत्रों और जल की छपाछप के बीच पितृ पक्ष की पूर्णाहुति का दृश्य अद्वितीय रहा। प्रशासन की व्यवस्थाएं भी पूरी तरह से चाक-चौबंद रहीं। सुरक्षा से लेकर सफाई तक हर मोर्चे पर पूरी तैयारी दिखी। आज की अमावस्या तिथि के साथ ही पितृ पक्ष समाप्त हो गया। ऐसे में रामनगरी एक बार फिर श्रद्धा और परंपरा के अनूठे संगम की साक्षी बनी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें