फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अयोध्या में पांच अवैध होम स्टे किए गए सील, विकास प्राधिकरण ने की कार्रवाई

अयोध्या में अवैध होम स्टे को लेकर जिला प्रशासन की आंखें तिरछी हो गई हैं। अवैध रूप से चल रहे पांच अवैध होम स्टे को विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने सील कर दिया है। एसडीएम सदर विकास धर दुबे ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में होम स्टेट चल रहे हैं लेकिन कुछ होम स्टे ऐसे हैं, जो सराय एक्ट के तहत पंजीकृत नहीं हैं। इनमें से पांच होम स्टे को सील कर दिया गया है। होटल मान अवध को पहले ही सील किया गया था। सोमवार को कान्हा जी अतिथि निवास, राम भवन, राजेंद्र निवास व ए एंड आर होम स्टे को सील कर दिया गया है। होम स्टे के कर्मचारियों की ओर से श्रद्धालुओं से मारपीट के मामले को लेकर एसडीएम सदर ने अपील करते हुए कहा कि जो भी श्रद्धालु अयोध्या आएं, होम स्टे व होटल के मालिक उनके साथ अच्छा व्यवहार करें ताकि अयोध्या से अच्छा संदेश जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें