फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में नीट यूजी के लिए परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे अभ्यर्थी, जांच के बाद मिला प्रवेश

अयोध्या में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से अयोध्या में रविवार को 11 परीक्षा केंद्र पर नीट यूजी 2025 परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा में शामिल होने के लिए विभिन्न केंद्रों पर अभ्यर्थी पहुंच गए हैं। सुबह 11 बजे से ही उनका प्रवेश शुरू हो गया। इस परीक्षा में 4523 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक संपन्न होगी। सभी केंद्र पर सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। परीक्षा की सभी तैयारियां को अंतिम रूप दे दिया गया है। इस परीक्षा के लिए प्रशासन की ओर से एडीएम एफआर महेंद्र सिंह और पुलिस की ओर से एसपी सिटी मधुबन सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है। परीक्षा केंद्र पर पहुंचे परीक्षार्थियों ने कहा कि उनकी पूरी तैयारी है। परीक्षा देने आए हैं और उम्मीद है कि उनकी परीक्षा अच्छे ढंग से संपन्न होगी। परीक्षार्थियों ने कहा कि डॉक्टर की परीक्षा है और हम लोगों ने ऑनलाइन परीक्षा की तैयारी की है। उम्मीद है परीक्षा के बेहतर परिणाम आएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें