फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में नाला निर्माण बना जाम का कारण, चुंगी चौराहे पर घंटों थमी रही रफ्तार

अयोध्या में अयोध्या विकास प्राधिकरण कार्यालय के निकट हौसिला नगर स्थित चुंगी चौराहा मंगलवार को नाला निर्माण के चलते भीषण जाम की चपेट में आ गया। निर्माण कार्य के कारण सड़क संकरी हो गई, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। हालात ऐसे रहे कि दोपहिया, चारपहिया के साथ पैदल राहगीरों को भी निकलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जाम में लोग घंटों तक फंसे रहे और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। चौराहा पर नाला निर्माण कार्य सोमवार रात से शुरू हुआ है, जिसके कारण वाहन आपस में उलझते चले गए। इसके चलते चुंगी चौराहा से गद्दोपुर रेलवे क्रॉसिंग और टीवी टॉवर चौराहा तक लंबा जाम लगा रहा। स्कूल जाने वाले बच्चों, दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों तक सभी जाम में फंसती नजर आई। जाम लगने की सूचना मिलने के काफी देर बाद मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस कर्मियों ने मशक्कत कर वाहनों को एक-एक कर निकलवाया, तब जाकर करीब घंटों मशक्कत के बाद स्थिति कुछ हद तक सामान्य हो सकी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि निर्माण से पहले यातायात योजना बनाई जाती तो जाम की नौबत नहीं आती। जाम में फंसे राहगीर अनिल यादव ने कहा कि मैं दवा लेने अस्पताल जा रहा था, लेकिन जाम में फंसकर करीब डेढ़ घंटा लेट हो गया। न तो कोई पुलिसकर्मी थे और न ही कोई दिशा-निर्देश। स्कूटी सवार सुनीता शर्मा ने कहा कि हर दिन इसी रास्ते से निकलते हैं, लेकिन आज हालात बदतर थे। पहले से कोई सूचना मिले तो यह जाम न लगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें