अयोध्या में विश्व मांगल्य सभा की ओर से आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन का रविवार को समापन हुआ। समापन से पहले बड़ी संख्या में मातृशक्तियों ने पथ संचलन किया। पथ संचलन के दौरान महिलाओं और बालिकाओं ने करतब दिखाकर शौर्य का प्रदर्शन किया। श्रीरामबल्लभाकुंज से लता चौक, रामपथ होते हुए महिलाओं ने हाथ में भगवा ध्वज लेकर राम मंदिर के प्रवेश द्वार तक पथ संचलन किया। सभी महिलाओं ने रामलला के दरबार में भी हाजिरी लगाई। राम मंदिर में सामूहिक रूप से रामरक्षास्त्रोत का पाठ किया।