फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में महिला थाने में महिला पुलिसकर्मियों ने खेली होली

अयोध्या के रिकाबगंज स्थित महिला थाना परिसर में होली के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को महिला पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक रंगोत्सव मनाया। महिला पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को अबीर और गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस दौरान डीजे की धुन पर महिला पुलिसकर्मी जमकर थिरकीं और पूरे उत्साह के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं। थाना परिसर रंग-बिरंगे गुलाल से सराबोर नजर आया और माहौल पूरी तरह होलीमय हो गया। महिला पुलिसकर्मियों ने गले मिलकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाया। ड्यूटी की व्यस्तताओं के बीच कुछ पल निकालकर सभी ने मिलकर होली का आनंद लिया और खुशियों के इस पर्व को यादगार बनाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें