फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में मंडलीय समीक्षा बैठक आयोजित, सीएम डैशबोर्ड में 34वें से 17वें स्थान पर पहुंची रामनगरी

अयोध्या में आयुक्त सभागार में मंडलायुक्त राजेश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को मंडलीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में अयोध्या मंडल के सभी जिलों के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर दर्ज विभिन्न विकास कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। समीक्षा के दौरान जून की जिला रैंकिंग पर विस्तार से चर्चा करते हुए मंडलायुक्त ने खराब प्रदर्शन वाले विभागों में सुधार लाने व लंबित कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के अनुसार जून में अंबेडकरनगर ने 96.10 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में चौथा, सुल्तानपुर ने 95.60 प्रतिशत अंक के साथ पांचवां तथा अमेठी ने 95.90 प्रतिशत अंक के साथ छठा स्थान हासिल किया। अयोध्या ने मई में 34वें स्थान से सुधार करते हुए जून में 94.80 प्रतिशत अंक के साथ 17वां स्थान प्राप्त किया, जबकि बाराबंकी 92.10 प्रतिशत अंक के साथ 50वें स्थान पर रहा। बैठक में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और रैंकिंग में और सुधार लाने पर विशेष जोर दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें