फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में खिड़की तोड़ घर में घुसने की फिराक में थे दो संदिग्ध, ग्रामीण पहुंचे तो चला दी गोली; युवक घायल

अयोध्या में शुक्रवार देर रात घर में घुसने का प्रयास कर रहे संदिग्धों ने ग्रामीणों के पहुंचने पर कथित रूप से फायरिंग कर दी। फायरिंग में रवीनाथ सिंह पुत्र राम विजय सिंह घायल हो गए। उनके दाहिने कंधे में करीब 20 छर्रे लगे हैं। घायल का दर्शन नगर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। घटना महाराजगंज थाना क्षेत्र के नारा गांव की है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, गांव निवासी जीत बहादुर सिंह उर्फ ऋषभ सिंह के घर पर रात करीब 12:30 से 1.00 बजे के बीच सामने की ओर से आवाजें सुनाई दीं। घर पर उनकी माता अकेली थीं। आशंका होने पर उन्होंने तत्काल घर के पीछे रहने वाले पड़ोसी को फोन कर जानकारी दी। सूचना पर आसपास और मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर देखा कि दो अज्ञात व्यक्ति घर के सामने की खिड़की तोड़ रहे थे। लोगों को अपनी ओर आता देख उन्होंने कथित रूप से बंदूक से फायरिंग कर दी। फायरिंग की चपेट में आने से रवीनाथ सिंह घायल होकर मौके पर गिर पड़े। इसी दौरान दोनों संदिग्ध वहां से भाग निकले। ग्रामीणों ने घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह और पूराबाजार चौकी प्रभारी चित्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने कई घंटे तक घटनास्थल की बारीकी से जांच कर साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि फायरिंग में घायल रवीनाथ सिंह के दाहिने कंधे में करीब 20 छर्रे धंसे हैं। चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस तहरीर, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस अज्ञात आरोपियों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें