फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में कार्यशाला में मधुमेह के आधुनिक इलाज पर हुई चर्चा

Bhupendra Singh Updated Sun, 15 Mar 2026 11:46 AM IST

अयोध्या में शहर के एक होटल में आरएसएसडीआई यूपी चैप्टर की ओर से अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें देश-विदेश के विशेषज्ञों ने मधुमेह के आधुनिक इलाज पर चर्चा की। विभिन्न सत्रों के माध्यम से इलाज के नवीन तकनीक साझा किए गए। रोगों की जटिलता, उसके प्रबंधन में कारगर दवा आदि पर चर्चा करते हुए अन्य चिकित्सकों को भी टिप्स दिए गए। कार्यशाला में लगभग 1500 चिकित्सकों ने प्रतिभाग किया। आयोजन सचिव एवं वरिष्ठ मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवेंद्र सिन्हा ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यशाला रविवार को समाप्त होगी। इस दौरान सचिव डॉ वीरेंद्र वर्मा, वरिष्ठ फिजिशियन डॉक्टर एसके पाठक, पूर्व सीएमओ डॉ नानक सरन, डॉ नरेंद्र देव पांडेय, डॉ पीडी त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें