अयोध्या में अंडे का ठेला लगा कर जीवन यापन करने वाले रुदौली के मोहल्ला कटरा निवासी मो. फारूक को शुक्रवार रात लगभग 11 बजे एक अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ठेले के साथ फारूक भी हवा में उड़ कर दूर जा गिरे, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। मो.फारूक बेहोश हो गए। उनको परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।