फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में ज्येष्ठ मास के अंतिम बड़े मंगल पर हनुमानगढ़ी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

ज्येष्ठ मास के आठवें एवं अंतिम बड़े मंगल पर रामनगरी अयोध्या में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। हनुमानगढ़ी समेत शहर के सभी प्रमुख हनुमान मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। दूर-दराज से पहुंचे भक्तों ने रामलला के दर्शन के साथ संकट मोचन हनुमान जी का पूजन-अर्चन कर सुख, समृद्धि और संकटों से मुक्ति की कामना की। हनुमान गढ़ी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन और मंदिर प्रबंधन ने विशेष व्यवस्थाएं कीं। दर्शनार्थियों के लिए पेयजल, छाया तथा सुगम दर्शन की व्यवस्था की गई। भीड़ नियंत्रण के लिए गर्भगृह में एक ओर से प्रवेश और दूसरी ओर से निकासी का प्रबंध किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें