फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में ईंट से कूचकर युवक की हत्या, शराब ठेके पर हुआ था विवाद

भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 20 May 2025 12:26 PM IST

यूपी के अयोध्या में सोमवार की रात एक युवक की ईंट से कूचकर हत्या कर दी गई। इकलौती संतान की हत्या की खबर मिली तो घरवाले बिलख उठे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। मामला तारुन क्षेत्र के गयासपुर गांव का है। गांव निवासी कमल सिंह (35) की हत्या की गई। गयासपुर पुलिस चौकी से लगभग 500 मीटर की दूरी पर सड़क पर उसका पड़ा मिला। लोगों ने देखा तो मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। बताया गया कि कमल शराब पीने के लिए कुछ लोगों के साथ ठेके पर गया था। वहां आपस में विवाद हो गया। इसके बाद वह देर रात घर जाने के लिए निकला था। रास्ते में ही वारदात को अंजाम दिया गया। घटनास्थल पर उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी मिली।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें