अयोध्या में आयोजित यूपी बोर्ड की हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान परीक्षा संपन्न हुई। विद्यार्थियों ने परीक्षा देकर बाहर निकले छात्र-छात्राओं ने बताया कि प्रश्नपत्र अच्छा और सिलेबस के अनुरूप आया था। अधिकांश प्रश्न सीधे और समझने में आसान थे। इससे समय पर पेपर पूरा करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। शिक्षक ने जो पढ़ाया था वहीं आया।