फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में एमएसएमई लाभार्थियों को ऋण वितरित

भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 07 Feb 2026 07:13 PM IST

अयोध्या में सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया ने एमएसएमई क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की है। बैंक द्वारा आज एमएसएमई लाभार्थियों को लगभग 20 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया गया। इस अवसर पर सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के मुख्य प्रबंधक राघवेंद्र मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि देशभर की करीब 4500 शाखाओं और उत्तर प्रदेश के 28 जिलों में एमएसएमई योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को ऋण प्रदान किया गया है।इसी कड़ी में अयोध्या के सिविल लाइन स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा में भी एमएसएमई लाभार्थियों को ऋण वितरित किया गया। इस योजना का उद्देश्य छोटे और मध्यम उद्यमियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है, ताकि वे अपने व्यवसाय का विस्तार कर सकें और आत्मनिर्भर बनें।मुख्य प्रबंधक राघवेंद्र मिश्रा ने बताया कि देश की अर्थव्यवस्था में लगभग 50 प्रतिशत योगदान एमएसएमई सेक्टर का है। ऐसे में इस क्षेत्र को मजबूती देना बेहद जरूरी है। एमएसएमई के तहत दिए जाने वाले ऋण से लाभार्थी अपना व्यवसाय शुरू कर या उसे आगे बढ़ाकर अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर सकते हैं।कार्यक्रम में जनपद के कई उद्योगपति मौजूद रहे। साथ ही अयोध्या नगर निगम के पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें