अयोध्या में डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल, डाभासेमर में मंडलीय विद्यालय बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। मेथोडिस्ट स्कूल के संयोजन में आयोजित प्रतियोगिता में अयोध्या मंडल के विभिन्न जिलों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।