फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में छात्र के पास से मिली बम बनाने की पर्ची, छह माह से किराये के मकान में रहता था

अयोध्या में मेडिकल कॉलेज परिसर में बम बनाने की विधि नोट करने वाला छात्र पिछले छह महीने से कॉलेज परिसर के बाहर किराये के मकान में रहता था। उसके साथ बस्ती का ही एक अन्य छात्र भी रहता था। मकान स्वामी ने बताया कि उसकी कोई गतिविधि संदिग्ध नहीं थी। सामान्य छात्र की तरह रहता था। एक दिन पहले वह ड्यूटी करके आया था और कमरे में सो रहा था। इसी बीच पुलिस पहुंची और उसे हिरासत में लिया तो मामले की जानकारी हुई। बताया कि स्थानीय लोगों से जानकारी करके व उसकी आईडी कार्ड आदि देखकर उन्होंने कमरा दिया था। पुलिस की अलग-अलग टीम लगातार आ रही है। सभी लोग छानबीन कर रहे हैं। मौके पर उसका कमरा बंद है। कमरे में उसकी कॉपी-किताब व दिनचर्या की वस्तुएं रखी हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें