फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में बुद्ध पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने सरयू में किया स्नान

अयोध्या में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर अयोध्या पूरी तरह भक्ति और श्रद्धा में सराबोर नजर आई। सुबह होते ही सरयू नदी के तट पर श्रद्धालुओं की भारी रही, जहां हजारों लोगों ने पवित्र स्नान कर धर्म लाभ अर्जित किया।वैशाख माह की पूर्णिमा, जिसे बुद्ध पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है, का विशेष धार्मिक महत्व है। इसी वजह से सुबह करीब 4 बजे से ही श्रद्धालु सरयू घाटों पर पहुंचने लगे और आस्था की डुबकी लगानी शुरू कर दी। मान्यता है कि इस दिन स्नान और दान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। यही कारण है कि देशभर के साथ-साथ नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामनगरी पहुंचे हैं। स्नान के बाद श्रद्धालु विभिन्न मठों और मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं, जिससे पूरे शहर में भक्ति का माहौल बना हुआ है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। घाटों पर बैरिकेडिंग, अस्थाई पुल और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें