फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने राज्य स्तरीय बेसिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया उद्घाटन

अयोध्या में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय बेसिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह पहुंचे। उन्होंने कई अहम मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। स्वामी अविमुकतेश्वरानंद की यात्रा को लेकर कहा कि यह धर्म से जुड़ा विषय है, इसलिए वह इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। हम इन सभी चीजों का सम्मान करते है। अंतरराष्ट्रीय हालात पर बोलते हुए मंत्री ने अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध पर कहा कि जब भी दुनिया में इस तरह का युद्ध होता है तो उसका असर केवल एक देश तक सीमित नहीं रहता, बल्कि कई देशों और पूरी दुनिया पर पड़ता है। सभी लोग ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि यह तनावपूर्ण स्थिति जल्द से जल्द समाप्त हो।उन्होंने यह भी कहा कि देश का नेतृत्व मजबूत हाथों में है और लोगों को नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा है। प्रधानमंत्री देश और आम जनता के हित में जो भी जरूरी निर्णय होंगे, वे जरूर लेंगे और देश को किसी भी संभावित नुकसान से बचाने का प्रयास करेंगे।खेल प्रतियोगिता को लेकर मंत्री ने कहा कि राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बच्चे बड़े उत्साह के साथ भाग लेते हैं। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेल भी बेहद जरूरी है। ऐसे आयोजनों से बच्चों की प्रतिभा निखरती है और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें