रामनगरी अयोध्या में रविवार सुबह हुई बारिश के चार घंटे बाद भी शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। रीडगंज ओवरब्रिज, धनीराम का पुरवा सहित अन्य स्थानों पर सड़क पर पानी जमा होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह रास्ते पानी से भर गए हैं। इससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है।