फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अयोध्या में बाल वैज्ञानिकों ने विज्ञान प्रदर्शनी में प्रस्तुत किए प्रोजेक्ट

अयोध्या में राजकीय पॉलीटेक्निक में जिले के 28 विद्यालयों के बाल वैज्ञानिकों ने विज्ञान प्रदर्शनी में प्रोजेक्ट के माध्यम से अपने अविष्कार प्रदर्शित किए। सीएम योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट सोलर सिटी को लेकर बाल वैज्ञानिक ने भविष्य की बड़ी योजना बनाई है। सोलर ट्रैकर का अविष्कार किया है। सोलर पैनल में सोलर ट्रैकर लगेगा और इससे अतिरिक्त ऊर्जा पैदा होगी। सोलर ट्रैकर पैनल के चारों तरफ घूमता रहेगा। बाल वैज्ञानिकों ने कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरे में एंट्री एंड एग्जिट प्वाइंट सेंसर का भी अविष्कार किया है। जब कोई व्यक्ति कमरे में प्रवेश करेगा तो फिर कमरे से बाहर निकलने पर सेंसर अलर्ट करेगा कि जो व्यक्ति कमरे में गया था, वह बाहर जा चुका है। एक बाल वैज्ञानिक ने इलेक्ट्रिक कार को चार्ज करने के लिए वायरलेस चार्जर प्रस्तुत किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें