फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में बिखरने लगी दीपोत्सव की सतरंगी छटा, देखें झांकियों की शोभायात्रा का भव्य नजारा

भगवान राम के लंका विजय कर वापस अयोध्या आने की खुशी में मनाए जा रहे दीपोत्सव की सतरंगी छटा रामनगरी में रविवार की सुबह से ही हर तरफ बिखरने लगी है। दीपोत्सव की शुरुआत साकेत महाविद्यालय में झांकियों की शोभायात्रा के साथ होने जा रही है। यहां से 21 झांकियां निकाली जा रही हैं। थोड़ी देर में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह शोभायात्रा को रवाना करेंगे। शोभायात्रा में शामिल झांकियों में विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश और विकसित अयोध्या की उपलब्धियों को दर्शाया गया है। इसके अलावा रामायण कालीन प्रसंग की भी छटा देखने को मिल रही है। झांकियों की यह शोभायात्रा रामपथ से होते हुए रामकथा पार्क तक जाएगी। वहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शोभायात्रा की अगवानी करेंगे। पूरे रास्ते घरों की छतों से पुष्प वर्षा करके लोग स्वागत करेंगे। हजारों की संख्या में लोग इस शोभायात्रा को देखने के लिए साकेत महाविद्यालय पहुंचे हैं। इसमें स्थानीय लोगों के साथ देश-विदेश के पर्यटक और श्रद्धालु भी शामिल हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें