फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में भावनात्मक होली महोत्सव, युवाओं ने नकारात्मक भावनाओं के त्याग का लिया संकल्प

अयोध्या के तारुन क्षेत्र के लालगंज स्थित गोदवा की बाग में एक मार्च को पानी संस्थान के युवा खुशहाली कार्यक्रम के अंतर्गत भावनात्मक होली महोत्सव का आयोजन किया गया। रविवार देर शाम आयोजन में युवाओं ने होली के पर्व को उसके मूल संदेश बुराई पर अच्छाई की जीत और जीवन के नवीनीकरण से जोड़ते हुए भावनात्मक शुद्धि का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ थाना तारुन के क्राइम इंस्पेक्टर शशिकांत यादव, महिला उपनिरीक्षक ऐश्वर्या और ज्योति ने अग्नि प्रज्वलित कर किया। आयोजन में प्रतिभागियों को सुरक्षित एवं सहयोगात्मक वातावरण प्रदान किया गया, जहां उन्होंने क्रोध, भय, अपराधबोध, दुःख, नाराजगी और चिंता जैसी नकारात्मक भावनाओं को कागज पर लिखकर प्रतीकात्मक रूप से होलिका की अग्नि में समर्पित किया। इसके माध्यम से सकारात्मकता, आशा और नवजीवन के स्वागत का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में विगुल, ढोलक, वंशी, ड्रम और शंख जैसे पारंपरिक वाद्ययंत्रों की ध्वनि से वातावरण उत्साहपूर्ण रहा। आयोजन में क्षेत्र के लगभग 650 युवाओं ने अपने अभिभावकों के साथ सहभागिता की। इस अवसर पर तारुन के ग्राम प्रधान हरिराम, ककराही के लालजी वर्मा, दादुपुर के जयप्रकाश भारती, विजयनपुर सजहरा की ग्राम प्रधान सुनीता और रौहारी के अजय कुमार समेत पानी संस्थान के कार्यकर्ता मौजूद रहे। अतिथियों ने युवाओं की इस पहल की सराहना करते हुए इसे मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक समरसता की दिशा में सार्थक कदम बताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें