फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में भोजशाला मामले में कोर्ट के फैसले का हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास ने किया स्वागत

अयोध्या में हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास ने मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला मामले में आए हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि वर्षों से यह दावा किया जाता रहा कि अलाउद्दीन खिलजी और दिलावर खान गौरी ने वाग्देवी (सरस्वती) मंदिर को ध्वस्त कर वहां इस्लामिक ढांचा स्थापित किया था। अब न्यायालय के फैसले ने ऐतिहासिक तथ्यों को स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक व्यवस्था के तहत लोगों ने लगातार कानूनी लड़ाई लड़ी, जिसके बाद यह फैसला आया है। राजू दास ने कहा कि भोजशाला परिसर को देखने पर यह स्पष्ट होता है कि वहां का स्वरूप मंदिर जैसा है। उन्होंने यह भी कहा कि देश में कई ऐसे प्राचीन मंदिर हैं, जिन पर समय के साथ अन्य ढांचे स्थापित हुए हैं और इस दिशा में शोध व अध्ययन जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें