विधानसभा में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के ऊपर की गई सीएम योगी आदित्यनाथ की टिप्पणी पर अयोध्या में सांसद अवधेश प्रसाद ने पलटवार किया है। शनिवार को कलेक्ट्रेट में हुई बैठक के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह देश शंकराचार्य, संत-महात्मा व सूफी संतों का है। शंकराचार्य कौन होगा, इसका निर्धारण सरकार नहीं करेगी। इसका निर्धारण समाज करता है।