फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अयोध्या में आयोजित मैराथन में 800 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

अयोध्या में अयोध्या महोत्सव न्यास की तरफ से मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। फुल मैराथन सहादतगंज हनुमानगढ़ी से साकेत महाविद्यालय तक और हाफ मैराथन सहादतगंज हनुमानगढ़ी से रीडगंज तक आयोजित की गई। महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने मैराथन का उद्घाटन किया। इस मौके पर अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, वरिष्ठ भाजपा नेता शक्ति सिंह व न्यास के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव मौजूद रहे। इसमें लगभग 800 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। फुल मैराथन में प्रथम पुरस्कार 51,000, द्वितीय पुरस्कार 21,000 और तृतीय पुरस्कार 11,000 रुपये दिए गए। हाफ मैराथन में प्रथम पुरस्कार 5000, द्वितीय पुरस्कार 2000 व तृतीय पुरस्कार 1000 रुपये दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें