अयोध्या में लोक सेवा आयोग प्रयागराज की ओर से आयोजित समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी की प्रारंभिक परीक्षा आज 9:30 बजे से 12:30 बजे तक 44 केंद्रों पर सकुशल संपन्न हुई। परीक्षा में 19584 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान सुरक्षा और निगरानी के विशेष इंतजाम किए गए थे। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए 44 सेक्टर मजिस्ट्रेट 44 स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई थी। परीक्षा के मद्देनजर क्षेत्र के मुख्य मार्ग के साथ रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, व्यस्त चौराहे और अन्य भीड़ वाले स्थानों पर भी पुलिस बल की तैनाती की गई थी। परीक्षा में तैनात सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट मुस्तैद रहे। परीक्षा देकर परीक्षा केंद्रों से वापस लौटे परीक्षार्थियों कहा कि पिछले वर्ष से इस वर्ष की परीक्षा बहुत अच्छी है। पेपर बहुत ही सरल आया था। उम्मीद है कि वह इस परीक्षा में सफल होंगे। आईए जानते हैं क्या कह रहे हैं, परीक्षा देकर वापस लौटने वाले परीक्षार्थी।