फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में 24 जून तक बढ़ा ग्रीष्मकालीन अवकाश, अब 25 जून से खुलेंगे परिषदीय विद्यालय

अयोध्या में भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 24 जून तक बढ़ा दिया है। जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की कक्षाएं अब 25 जून से संचालित होंगी। शासन के निर्देशानुसार 22, 23 और 24 जून को शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय पहुंचकर साफ-सफाई, मिड-डे मील, पेयजल, शौचालय, पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता, खेल सामग्री और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्यालयों में योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें