फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में 13 केंद्रों पर नीट यूजी पुनर्परीक्षा हो रही आयोजित

अयोध्या में 13 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को आयोजित हो रही नीट यूजी पुनर्परीक्षा के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई। परीक्षा में कुल 5214 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। सुबह से ही केंद्रों पर परीक्षार्थियों की भीड़ देखने को मिली और सुरक्षा जांच के बाद उन्हें प्रवेश दिया गया। प्रत्येक केंद्र पर एक-एक मजिस्ट्रेट की तैनाती के साथ पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया है। परीक्षा की गोपनीयता और नकल रोकने के लिए केंद्रों पर जैमर सक्रिय किए गए हैं और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की सघन जांच की जा रही है। प्रवेश द्वारों पर एडमिट कार्ड और पहचान पत्र का सत्यापन किया जा रहा है। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। नोडल अधिकारी केके मिश्रा के अनुसार, परीक्षा को नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें