फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में 10 से 28 फरवरी तक चलेगा फाइलेरिया अभियान

भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 03 Feb 2026 02:27 PM IST

राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर अयोध्या के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर देवेंद्र कुमार ने पत्रकार वार्ता कर अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह अभियान जिले के तारुन और मया बाजार ब्लॉक में 10 फरवरी से 28 फरवरी तक चलाया जाएगा। तारुन में दो लाख 56 हजार व माया बाजार में 2 लाख 37 हजार लोगों तक दवाई पहुंचने का रखा गया लक्ष्य। अभियान में दवा सेवन कराने वाली 495 टीम को लगाया गया। अभियान के तहत 2 वर्ष से 15 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को फाइलेरिया से बचाव के लिए दवाइयों का सेवन कराया जाएगा। सीएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर दवाइयां खिलाएंगी। इससे न केवल पहले से फाइलेरिया से पीड़ित मरीजों के रोग पर नियंत्रण होगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों में इस बीमारी का खतरा भी कम होगा। बाहर की दवाइयां लिखे जाने के सवाल पर सीएमओ ने कहा कि सरकार की ओर से पर्याप्त मात्रा में दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं, इसलिए चिकित्सक सरकारी दवाइयां ही लिखें। जो दवाइयां उपलब्ध न हों, उन्हें जन औषधि केंद्र से लिखने की अपील की गई। सरकारी अस्पतालों से मरीजों को निजी चिकित्सालय भेजने की शिकायतों पर उन्होंने कहा कि सभी चिकित्सकों को पत्र भेजकर चेतावनी दी जाएगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी। साथ ही मरीजों से किसी भी समस्या पर विभागीय नंबर पर संपर्क करने की अपील की गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें