फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या के तारुन में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

अयोध्या के तारुन बाजार स्थित जोगी वीर बाबा स्थान पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। कलश यात्रा तारुन बाजार से प्रारंभ होकर शिव मंदिर पहुंची और पुनः कथा स्थल पर संपन्न हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु पीत वस्त्र धारण कर सिर पर कलश लेकर शामिल हुईं, जिससे माहौल भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम की शुरुआत कथा स्थल पर विधि-विधान से हवन पूजन के साथ हुई। कथा प्रवाचक पंडित मोहन शास्त्री ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा जीवन को सही दिशा देने वाली है और इसके श्रवण मात्र से पापों का नाश होकर मोक्ष की प्राप्ति होती है। उन्होंने बताया कि यह ग्रंथ जन्म-मृत्यु के भय को दूर कर भक्ति का मार्ग प्रशस्त करता है। कार्यक्रम में जयराम गुप्ता, गायत्री गुप्ता सहित क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें