अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार को दिनभर उड़ानों का संचालन सामान्य रहा। एयरपोर्ट डायरेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि आज पूरे दिन फ्लाइटों की उड़ान सामान्य रहा। सभी उड़ानें अपने तय समय पर चलीं और किसी भी उड़ान में देरी या तकनीकी रुकावट दर्ज नहीं की गई। दोपहर 12:50 बजे अकाशा एयर की फ्लाइट OP 1608 ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी। निर्धारित समय 12:50 और आगमन 14:15 के अनुसार यह संचालन बिल्कुल समयबद्ध रहा। इसके तुरंत बाद दोपहर 1:15 बजे इंडिगो की फ्लाइट 6E 6567 ने मुंबई के लिए टेक-ऑफ किया। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार इस रूट पर आज यात्री संख्या सामान्य रही और बोर्डिंग प्रक्रिया भी बिना किसी बाधा के पूरी हुई। दोपहर दो बजे इंडिगो की फ्लाइट 6E 6436 और 2:30 बजे 6I926 की उड़ान बंगलुरु के लिए रवाना हुई। दोनों उड़ानें तय शेड्यूल के अनुसार पूरी तरह समय पर रहीं। इसके बाद शाम 3:40 बजे स्पाइसजेट की फ्लाइट SG 444 अहमदाबाद के लिए और पांच बजे SG 448 हैदराबाद के लिए रवाना होगी। स्पाइसजेट की दोनों उड़ानों का प्रस्थान संचालन भी सुचारू रहा। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि गुजरात और हैदराबाद रूट पर आज भीड़ सामान्य स्तर की रही। दिन में बाद में स्पाइसजेट की ही फ्लाइट SG614 शाम 7:15 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करने वाली है। एयरपोर्ट सूचना पटल के अनुसार यह उड़ान भी समय पर रवाना होने की संभावना है। डायरेक्टर धीरेंद्र सिंह ने कहा कि हमारी टीम ने पूरे दिन मॉनीटरिंग की। मौसम साफ रहा, किसी भी एयरलाइन को रनवे या ग्राउंड हैंडलिंग से जुड़ी दिक्कत नहीं आई। यात्रियों को मदद पहुंचाने के लिए हेल्पडेस्क और कस्टमर सर्विस काउंटर पर कार्मियों को लगाया गया।