अयोध्या: दीपोत्सव को लेकर अयोध्या की साज-सज्जा का काम तेजी से चल रहा है। राम की पैड़ी पर बैरीकेडिंग का काम पूरा कर लिया गया है। यहां वीवीआईपी व वीआईपी दीर्घा बनाने का काम भी चल रहा है। पैड़ी परिसर में 11 छतरियों के निर्माण का काम भी लगभग पूरा हो चुका है। पैड़ी परिसर में लाल कारपेट भी बिछाई जा चुकी है। इसके अलावा यहां लेजर शो के लिए तकनीक सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं। सरयू के घाटों पर रामकथा आधारित म्यूरल बनकर तैयार हो गए हैं। रामपथ की रेलिंग को भी चमकाया जा रहा है। रामकथा पार्क के पास प्रवेश द्वार के निर्माण का काम भी शुरू हो चुका है।