अयोध्या: संयुक्त किसान मोर्चा एवं भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर बृहस्पतिवार को बिलारी माफी वार्ड से तहसील मुख्यालय तक ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली गई। राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में किसानों ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार बीकापुर को सौंपा। किसानों ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील रद्द करने, कृषि ऋण माफ करने और भूमि अधिग्रहण रोकने की मांग की। विद्युत निजीकरण विधेयक वापस लेने, यूरिया की कालाबाजारी रोकने तथा डीजल-पेट्रोल की कीमत नियंत्रित करने की भी मांग उठाई गई। जिला अध्यक्ष रामगणेश मौर्य ने यूरिया की कालाबाजारी का आरोप लगाया।