अयोध्या। ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगल के अवसर पर नयाघाट चौराहे पर पूर्व सांसद लल्लू सिंह की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे का शुभारंभ वरिष्ठ संत महंत कमल नयन दास ने विधिवत पूजन-अर्चन के साथ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों एवं राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में हनुमान भक्तों के लिए भोजन एवं शीतल पेय की व्यवस्था की गई थी। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि बड़े मंगल की परंपरा अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि सेवा और परोपकार भारतीय संस्कृति की पहचान हैं तथा ऐसे आयोजन समाज में एकता, सद्भाव और धार्मिक आस्था को मजबूत करते हैं। इस दौरान कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह, पूर्व अध्यक्ष विजय गुप्ता, दिवाकर सिंह आदि मौजूद रहे।