फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय राय बोले- भाजपा की विभाजनकारी नीतियों के खिलाफ एकजुट हों लोग

भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 30 May 2025 06:31 PM IST

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने बलिदानी लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी के ग्राम मझवा गद्दोपुर स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शशांक तिवारी सिक्किम में देश सेवा के दौरान वीरगति को प्राप्त हो गए थे। इस मौके पर अजय राय ने कहा कि देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों का बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाएगा। कांग्रेस उनके परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए तीखा हमला बोला। कहा कि भाजपा सरकार जनता के बुनियादी मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए "ऑपरेशन सिंदूर" जैसे भावनात्मक और सैन्य मुद्दों का दुरुपयोग कर रही है। भाजपा का एजेंडा लोगों को बांटने और नफरत फैलाने का है, जबकि कांग्रेस का उद्देश्य हर वर्ग को न्याय और सम्मान दिलाना है। आज घर-घर भाजपा जिस सिंदूर के माध्यम से राजनीति कर रही है, वह महिलाओं की आस्था और गरिमा का अपमान है। कांग्रेस ऐसी राजनीति का विरोध करती है। देशवासियों से अपील करती है कि वे भाजपा की विभाजनकारी नीतियों के खिलाफ एकजुट हों।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें