फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-19 विश्व कप में भारत की जीत के लिए रामनगरी में हुआ अनुष्ठान

भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 06 Feb 2026 05:59 PM IST

रामनगरी अयोध्या में भारत की विजय कामना के साथ वेद मंत्रों और हवन-पूजन का दौर शुरू हो गया है। साधु-संत छठी बार अंडर-19 विश्व कप विजेता बनने की प्रार्थना कर रहे हैं। हनुमान जी के मंत्रों के पारायण के साथ-साथ मां बगलामुखी के मंत्रों से आहुतियां दी जा रही हैं। साधु-संतों का मानना है कि यह अनुष्ठान भारत के क्रिकेट में एक बार फिर विजय ध्वज फहराने की भावना के साथ किया जा रहा है। आज अंडर-19 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारत का सामना इंग्लैंड से है। देशभर के क्रिकेट प्रेमियों के साथ टीम इंडिया की जीत की कामना कर रहे हैं। पीठाधीश्वर सीता राम दास ने कहा कि भारत एक बार फिर इतिहास रचेगा। संत राम कृपाल दास ने बताया कि यह अनुष्ठान देश की जीत के लिए समर्पित है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें