फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दोपहर बाद अयोध्या पहुंच सकती है एसआईटी

अयोध्या में राम मंदिर के चंदा चोरी प्रकरण में आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वही इस मामले में अज्ञात के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ है। इन अज्ञात लोगों में राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों के कई करीबियों का नाम सामने आने की संभावना है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की कर दी है। बताया जा रहा है कि 29 को जेल भेजे गए आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। वहीं दूसरी तरफ चंदा चोरी प्रकरण की जांच कर रही एसआईटी के शनिवार को अयोध्या पहुंचने की उम्मीद है। टीम दूसरे चरण में जमीन खरीद से संबंधित कागजातों की पड़ताल कर सकती है। इस मामले में भी कई बड़े नाम आने की संभावना है। वहीं दूसरी तरफ राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय व ट्रस्टी डॉक्टर अनिल मिश्र के इस्तीफे की अफवाह लगातार चल रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें