आबादी के बीच और स्कूल के पास चल रहे देशी शराब के ठेका को बंद कराने के लिए महिलाएं सड़क पर उतर आईं और नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन को देख संचालक सकते में आ गया। दोपहर तक ठेका बंद रहा। महिलाओं के शांत हो जाने के बाद फिर से शराब की बिक्री शुरू हो गई। मामला सहार ब्लॉक के शिवगंज गांव का है। यहां बाजार व बस्ती के करीब ही देशी शराब का ठेका है। इसको लेकर अक्सर ग्रामीण शिकायत करते हैं। मुख्यमंत्री पोर्टल से लेकर कई जगह इसकी शिकायतें की जा चुकी हैं। गुरुवार की सुबह बड़ी संख्या में महिलाएं वहां पहुंचीं और संचालन का विरोध किया।