औरैया जिले में फफूंद स्टेशन के बिझाई गांव के निकट रविवार की सुबह रेलवे लाइन पर अप राजधानी एक्सप्रेस से कटकर मां और उसकी बेटी की मौत हो गई। दिबियापुर थाना प्रभारी मुकेश बाबू ने बताया दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। जांच की जा रही है।