फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया की शिवानी कुमारी पर विदेशी इंफ्लूएंसर ने लगाया अपमान करने का आरोप

सोशल मीडिया पर चर्चित जिले की इंफ्लूएंसर शिवानी कुमारी विवादों में आ गई हैं। अमेरिका के चर्चित इंफ्लूएंसर मारविन आची ने वीडियो जारी कर शिवानी पर भारतीय संस्कृति के नाम पर उनका अपमान करने का आरोप लगाया है। मारविन के वीडियो के बाद शिवानी ने भी रोते हुए अपना पक्ष रखा है। वहीं, संवाद न्यूज एजेंसी दोनों वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। मारविन आची ने अपने वीडियो में बताया कि वह भारतीय संस्कृति के मुरीद हैं। शिवानी को वह केवल एक इंफ्लूएंसर नहीं बल्कि अपना दोस्त मानते थे। वह भारत की शादी और ग्रामीण परिवेश को करीब से देखना चाहते थे। इसी इच्छा से वह शिवानी के गांव पहुंचे थे। वहां उनके चेहरे पर पेंट किया गया। उस समय उन्हें लगा कि यह भारतीय संस्कृति का हिस्सा है और उन्होंने इसे सहजता से स्वीकार किया। बाद में एक दोस्त ने उनका वीडियो देखकर बताया कि उनके साथ मजाक किया जा रहा है। मारविन के मुताबिक इसके बाद उन्होंने वीडियो के कमेंट पढ़े तो उन्हें भी एहसास हुआ कि लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं। उन्होंने शिवानी और उनकी टीम से इस बारे में सवाल किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अपनी दोस्त फर्नाडा का भी जिक्र किया। बताया कि एक बार अचानक उसके चेहरे पर रेत फेंक दी गई और फिर उसे साफ किया गया। इससे फर्नाडा की आंखों में जलन होने लगी थी। तब उन्होंने इसे भी भारतीय संस्कृति का हिस्सा समझकर नजरअंदाज कर दिया था। हालांकि अब उन्हें लगता है कि यह सब लाइक्स और व्यूज पाने के लिए किया गया। मारविन ने सवाल उठाया कि जब कोई विदेशी दूसरे देश में जाता है और वहां की भाषा व संस्कृति से अनजान होता है, तो क्या उसके साथ ऐसा व्यवहार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह भारत और भारतीय संस्कृति का सम्मान करते हैं, लेकिन किसी की अनभिज्ञता का फायदा उठाकर उसका मजाक बनाना उचित नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें