फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुहर्रम के जुलूस में युवाओं ने दिखाए हैरतंगेज करतब पालिका के निकट से शुरू पक्केे पुल पर दफन ताजिए

संवाद न्यूज एजेंसी गजरौला। मुहर्रम में ताजिए का जुलूस परंपरागत मार्गों सेे निकाला गया। उसके आगे युवाओं नेे हैरतंगेज करतब दिखाए। इस बीच कुछ लोग राहगीरों को शरबत पिलाकर पुण्य कमा रहे थे। पक्केे पुल के निकट ले जाकर ताजिए दफन किए। शुक्रवार को ताजिए का जुलूस नगर पालिका के निकट से शुरू हुआ। इस दौरान मुस्लिम समाज के बड़ी संख्या में लोग जुलूस में शामिल हुए। जहां कुछ युवक लाठी डंडे से करतब दिखा रहे थे, वहीं कुछ युवक कीलों पर लेट कर लोगों को दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर कर रहे थे। कई ने खुद को लहूलुहान कर लिया। अग्रसेन प्रतिमा के आगेे सेे होकर जुलूस चौहानपुरी से निकल कर पक्केे पुल के पास पहुंचा। यहां ताजिए दफन किए गए। इस दौरान अय्यूब अली, भूरे खां, सरताज उर्फ कलुआ आदि मौजूद रहे। सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिए पुलिस साथ रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें